Dhanbad News: कसियाटांड़ में पत्थर खदान से बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद
Updated at : 19 Mar 2026 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

रामकनाली कोलियरी में टालीवान के पद पर कार्यरत रामभजन नोनिया का शव एक पत्थर खदान में मिला. वह सात-आठ साल से परिवार से अलग ईस्ट बसुरिया में अकेले रहते थे.
विज्ञापन
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ स्थित क्रशर के पास पत्थर खदान में बुधवार को बीसीसीएलकर्मी ईस्ट बसुरिया सेक्टर टू निवासी रामभजन नोनिया (48 वर्ष) का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. बरवाअड्डा पुलिस को भी सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस ने हाइड्रा वाहन मंगाकर शव को खदान ने निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. पुलिस ने मृतक के मोबाइल व आधार कार्ड से शव की पहचान की और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी.
क्या है मामला
मृतक के इकलौते पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि उसके पिता बीसीसीएल की रामकनाली कोलियरी में टालीवान के पद पर कार्यरत थे. मां से उनका हमेशा झगड़ा होते रहता था. इसके कारण वह पिछले सात- आठ साल से ईस्ट बसुरिया में अकेले रहते थे. जबकि वह मां के साथ न्यू कालोनी खरीकाबाद भूली में रहता हैं. एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है. बीच-बीच में उसके पिता उनलोगों से मिलने आते रहते थे. पुलिस से सूचना मिलने पर उसने बरवाअड्डा पहुंचकर शव की पहचान की. उसके पिता का दायां कान कटा हुआ था. वहीं शरीर व सिर पर गहरे जख्म के निशान थे. रोहित ने कहा कि उसके पिता की हत्या की गयी है और शव को उक्त खदान में फेंक दिया गया.घटनास्थल पर शराब की बोतलें व चखना बरामद
पुलिस को घटना स्थल से शराब की बोतल व चखना बरामद किया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना स्थल शराबियों का अड्डा है. मृतक के सिर व शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं.अज्ञात के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज
इस संबंध में मृतक के पुत्र रोहित कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके पिता की हत्या करने की शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि अज्ञात लोगों ने उसके पिता की हत्या कर शव को पत्थर खदान के गहरे गड्ढे में फेंक दिया. वहीं थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मृतक का दायां कान कटा हुआ मिला है. मृतक के फोन का कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




