Dhanbad News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 07 Jun 2026 5:27 PM
Dhanbad News: बाघमारा के माटीगढ़ा में देर रात हुई घटना
Dhanbad News: बाघमारा थाना क्षेत्र के माटीगढ़ा काली मंदिर स्थित एमथ्री-40 क्वार्टर में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्ष से एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज
पिंटू कुमार चौहान की पत्नी पूजा कुमारी ने शिव कुमारी देवी, विजय चौहान, अनुज चौहान, संतोषी कुमारी, निरंजन कुमार के खिलाफ जान मारने की नीयत से ससुर महेश चौहान को मारपीट कर लहुलूहान करने का आरोप लगाया है. बीच-बचाव में पड़ोसी प्रदुम चौहान पर भी हमला कर दिया. आरोपियों ने उसका दबा कर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. पुलिस ने कांड संख्या 84/26 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं विजय चौहान की पत्नी शिव कुमारी देवी ने महेश चौहान, प्रदुम चौहान, फुल कुमारी देवी, पिंटू चौहान और पूजा देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उसका आरोप है कि आरोपित शराब पीकर हो-हल्ला करते हैं. उसके घर के पास पेशाब कर देते हैं. शनिवार की रात विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. इस दौरान दौरान आरोपियों ने उनके सोने का मंगलसूत्र और कान का झुमका छीन लिया. पुलिस ने कांड संख्या 85/26 के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










