Dhanbad News : नौ को ऐतिहासिक होगा ब्लॉक दो का चक्का जाम : चंद्र प्रकाश चौधरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : नौ को ऐतिहासिक होगा ब्लॉक दो का चक्का जाम : चंद्र प्रकाश चौधरी

Dhanbad News : नौ को ऐतिहासिक होगा ब्लॉक दो का चक्का जाम : चंद्र प्रकाश चौधरी

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो ओसीपी में विभिन्न मांगों को लेकर नौ जून को आजसू के घोषित चक्का जाम आंदोलन को लेकर शनिवार को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने केशरगढ़ पंचायत सचिवालय में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की. कहा कि आंदोलन ऐतिहासिक होगा. इसका असर पूरे बीसीसीएल में दिखेगा. उन्होंने कहा कि आज तक बीसीसीएल प्रबंधन जनसमस्याओं को नजरअंदाज करता आ रहा है. अब आंदोलन के बाद काम दिखेगा. इस दौरान सांसद लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि इसी धरती से झारखंड आंदोलन शुरू हुआ. बीसीसीएल ने इस क्षेत्र को बुरा हाल कर दिया है. कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि 30 मई को महाप्रबंधक के साथ हुई वार्ता असंतोष जनक रही. इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जायेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, मुखिया पति लखींद्र महतो, बिंदेश्वर महतो, नरेश महतो, गिरधारी महतो, रामचंद्र ठाकुर, गोपाल महतो, पिंकू पांडेय, शंकर महतो, रीना देवी, करमा, विकास महतो, आनंद रजवार, सीताराम महतो, जेश महतो आदि मौजूद थे. इधर, बंदी को लेकर ���ुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola