ePaper

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, समाहरणालय का किया घेराव

Updated at : 14 Aug 2024 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, समाहरणालय का किया घेराव

धनबाद महानगर महिला मोर्चा व ग्रामीण जिला महिला मोर्चा द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नावाडीह से जुलूस निकाला

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा की तरफ से मंगलवार को समाहरणालय का घेराव किया गया. साथ ही शहर में जुलूस निकाला गया. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भाजपा धनबाद महानगर महिला मोर्चा व ग्रामीण जिला महिला मोर्चा द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नावाडीह से जुलूस निकाला गया. जुलूस के आगे-आगे धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निरसा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, रागिनी सिंह, महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम की प्रभारी परिंदा सिंह, विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, प्रियंका पाल चल रही थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रीता यादव व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जया कुमार ने संयुक्त रूप से की. जुलूस में शामिल सदस्य महिला विरोधी सरकार हाय हाय, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर सरकार चुपी तोड़ो, अपराधियों को संरक्षण देना बंद करो का नारा लगा रही थीं. उपायुक्त कार्यालय के गेट पर जनाक्रोश प्रदर्शन किया. साथ ही घेराव भी किया. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2019 से जबसे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, पूरा राज्य बदहाल स्थिति में है. हर दिन अखबारों में बलात्कार, महिला उत्पीड़न की घटनाएं छपती रहती है. निरसा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा आदिवासी समुदाय, एसीएसटी की महिलाएं अत्याचार के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है.

पूरे राज्य में महिलाओं के बीच भय का माहौल : सिंह

झरिया से नेत्री रागिनी सिंह ने कहा जब सर पर चुनाव है, तो एक बार फिर महिलाओं को अपने ठग बुद्धि से छलने का प्लान बना लिया. मंईयां सम्मान योजना ला कर ठगने का प्रयास कर रही है. भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 से 2024 तक हर दिन कहीं न कहीं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से राज्य में भय का माहौल व्याप्त है. आज महिला रात को निकलने से डर रही है. जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार मौन हैं. यह दुर्भाग्य है. प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा ने कहा ने कहा कि भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु यह आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है. जब से यह सरकार बनी है, राज्य में भ्रष्टाचार, बलात्कार, अपहरण, यौन शोषण, महिला उत्पीड़न के मामले चरम पर है. ग्रामीण जिला अध्यक्ष जया कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार ने, तो अपने ही घर के आदिवासी बहनों और बेटियों को नहीं छोड़ा. प्रियंका पाल ने कहा यह महिला विरोधी सरकार, दुष्कर्म की घटनाओं का रिकॉर्ड बनाती सरकार को अब भारतीय जनता पार्टी की बहनें सबक सिखाने का काम करेंगी. प्रदर्शन कार्यक्रम में महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, मानस प्रसून, अनिल सिन्हा ,प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रूपेश सिन्हा, नीतू शंकर, तारा देवी, धनश्याम ग्रोवर, राजेश चौधरी, धर्मजीत सिंह, मनीष साव, दिनेश मंडल, मोहन कुंभकार, होरेन चौधरी, ओम प्रकाश बजाज, आशुतोष सिंह चौधरी, बल्लू साव, कुमार महतो, कृट भूषण रुज, प्रदीप महतो, शत्रुघ्न महतो, रंजीत कुमार शर्मा पिंकी सिंह, रानी सिंह ,प्रियंका रंजन, बॉबी पांडे सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola