Dhanbad News: लोगों को छल रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लोगों को छल रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

तोपचांची में कांग्रेस की प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन के विस्तार पर दिया गया बल

विज्ञापन

तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से लेदाटांड़ स्थित एक होटल में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैठक की गयी. इसमें मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह थे. अध्यक्षता तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाबिर अंसारी ने की. इस दौरान संगठन विस्तार व इसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने व बीएलए की नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

सरकार के पास कोई नयी प्रभावी योजना नहीं

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार विफल साबित हो चुकी है. वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग को छल रही है. सरकार के पास कोई नयी प्रभावी योजना नहीं है. वहीं कांग्रेस सरकार की ओर से रोजगार सृजन करने व पलायन रोकने के उद्देश्य से लाये गये मनरेगा अधिनियम को भी वर्तमान सरकार ने कमजोर कर दिया है. मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, बासूदेव ठाकुर, संतोष ठाकुर, डाॅ प्रेम महतो, छोटन सिंह, डाॅ शमीम अहमद, प्रमोद सिंह, राशिद अंसारी, संजीव होर, मो. अबु तलहा, मो हेसामुद्दीन अंसारी, गुलाम खज्जा अंसारी, मो जुनैद अंसारी, अब्दुल सलाम अंसारी, मो सदाकत अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola