Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के छात्रों का गेट में शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के छात्रों का गेट में शानदार प्रदर्शन

Dhanbad News: संस्थान में जश्न का माहौल

विज्ञापन

Dhanbad News: सिंदरी. बीआइटी सिंदरी के छात्रों ने गेट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि से पूरे कालेज में उत्साह का माहौल है. गेट एवं ईएसई फोरम के प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ ब्रह्मदेव यादव ने गेट में सफल छात्रों को बधाई देते हुए परिणाम को साझा किया. उन्होंने बताया कि धातुकर्म अभियंत्रण विभाग के पवन कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर 210वां रैंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया है. प्रेम कुमार (548वां रैंक), विवेक कुमार एवं पंकज कुमार(1395वां रैंक) , विकास कुमार सिंह एवं उज्ज्वल कुमार (1737वां रैंक) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. रासायनिक अभियंत्रण विभाग के आनंद कुमार गुप्ता ने 140 वां रैंक. कोमल कुमारी ने 223वां रैंक, आशी रानी 449वां रैंक, अभिजीत कुमार नंदी ने 894वां रैंक, अमित कुमार पांडेय ने 1123वां रैंक लाकर शानदार प्रदर्शन किया है. संस्थान के निदेशक डाॅ पंकज राय, धातुकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ अनिल रजक. रासायनिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ अमित गुप्ता, डाॅ अशोक कुमार वर्णवाल ने सफल छात्रों को बधाई दी है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola