Dhanbad News : बलियापुर में पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी

Dhanbad News : बलियापुर में पिस्तौल दिखाकर बाइक लूटी
Dhanbad News : झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग के भिखराजपुर चौक के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर बाइक छीन ली. बताया जाता है कि बलियापुर बाजार से अपना घर आमझर जा रहे केशव रविदास की बाइक को रोक कर तथा उसे पिस्तौल दिखाया और फिर बाइक छीन ली. बाइक सवार श्री रविदास ने बताया कि रात करीब 9:00 बजे वह बलियापुर बाजार से अपना गांव आमझर जा रहा था. भिखराजपुर चौक से कुछ ही दूर आगे बढ़ा कि संगम कॉलोनी के पास पीछे से एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक ली. फिर बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल सटाकर उनकी बाइक छीन ली. उनमें से एक अपराधी उसकी बाइक लेकर भाग निकला. उन्होंने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी, किंतु तब तक अपराधकर्मी भाग चुके थे. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार मामले की जांच में स्वयं जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










