69 की उम्र में भी बरकरार है जज्बा, 2100 किमी बाइक चलाकर धनबाद पहुंचे विजय पंचोली

बाइक पर सवार विजय पंचोली. फोटो : प्रभात खबर
Bike Riding Passion: विजय पंचोली 69 साल की उम्र में भी अपने जज्बे का लोहा मनवा रहे हैं. 2100 किलोमीटर बाइक चलाकर वह 9 दिन में बेंगलुरु से धनबाद पहुंचे हैं. उनका कहना है कि उम्र महज एक नंबर है. इंसान का मन जवां होना चाहिए. वह जल्दी ही एक और लंबी यात्रा पर निकलने वाले हैं.
Bike Riding Passion: कहते हैं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. इस बात को सच कर दिखाया है 69 वर्ष के विजय पंचोली ने. बेंगलुरु में अपने बच्चों के साथ रहने वाले विजय ने साबित कर दिया कि अगर दिल में हौसला हो, तो उम्र महज एक संख्या है. विजय पंचोली ने 18 नवंबर को बेंगलुरु से अपनी बाइक यात्रा की शुरुआत की और मात्र 9 दिन में 2100 किमी का सफर पूरा करते हुए गुरुवार को धनबाद के धोबाटांड़ स्थित अपने घर पहुंचे.
तिरुपति बालाजी के दर्शन के बाद की यात्रा की शुरुआत
यात्रा की शुरुआत उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन के साथ की. इसके बाद विशाखापत्तनम में दो दिन बिताये. इसके बाद जगन्नाथ पुरी, बालेश्वर और जमशेदपुर होते हुए धनबाद पहुंचे. पूरे सफर में वे अपने साथ पूरी बाइकिंग किट लेकर चले और हेलमेट पर लगे गो प्रो कैमरे से हर पल को रिकॉर्ड भी करते रहे. विजय का कहना है कि उम्र तभी रुकावट बनती है, जब मन और शरीर साथ देना छोड़ दे. जज्बा हो, तो उम्र महज एक अंक है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
Bike Riding Passion: बचपन से बाइकिंग का शौक
पंचोली ने बताया कि बाइकिंग का शौक उनको बचपन से है. इसे वे अब जी रहे हैं. इससे पहले वे बेंगलुरु से अहमदाबाद और वहां से सिक्किम-गंगटोक तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा भी बाइक से कर चुके हैं. बताया कि जल्द ही वे पुणे-धनबाद-बेंगलुरु की अगली यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं.
इसे भी पढ़ें
उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है : बुजुर्गों ने समाजसेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य
इसे कहते हैं जज्बा : एक ही घर से निकले दो-दो अफसर
उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




