Dhanbad News: बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं की चेन झपटी
Updated at : 01 Jun 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को अलग-अलग दो महिलाओं चेन झपट ली. धैया के धीरेंद्रपुरम व नवाडीह निवासी महिला के साथ घटना घटी.
विज्ञापन
धनबाद.
बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार को अलग-अलग दो महिलाओं चेन झपट ली. पहली घटना धैया के धीरेंद्रपुरम निवासी रमा सिंह के साथ घटी. रमा सिंह शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर अपने घर धीरेंद्रपुरम की ओर लौट रही थी. इस दौरान रानीबांध तालाब के पास बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. रमा सिंह के अनुसार बाइक पर सवार अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. अपराधियों ने इतनी तेजी के साथ घटना को अंजाम दिया कि उन्हें कुछ समझने का मौका नहीं मिला. पीड़िता ने इसकी शिकायत धनबाद थाना में की है. वहीं दूसरी घटना नवाडीह स्थित बिनोद बिहारी चौक के पास हुई. यहां बाइक सवार अपराधियों ने नवाडीह निवासी महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गये. हालांकि, पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




