Dhanbad News : बाइक सवार अपराधियों ने वृद्ध महिला से छीने 40 हजार

Updated at : 30 Mar 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाइक सवार अपराधियों ने वृद्ध महिला से छीने 40 हजार

Dhanbad News : बाइक सवार अपराधियों ने वृद्ध महिला से छीने 40 हजार

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर पुरनाडीह की रहने वाली वृद्ध महिला से दो पल्सर सवार अपराधियों ने शनिवार को जोड़ापोखर जामाडोबा मार्ग पर टाटा होलिपैड के निकट 40 हजार रुपये की छिनतई कर ली. घटना के संबंध में पीड़िता के पुत्र कालाचंद महतो ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मां सुशीला देवी मेरे बहनोई भेलाटांड़ निवासी रमेश महतो के साथ दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार होकर डिगवाडीह स्टेट बैंक से पैसा निकालने गयी थी. वह बैंक से 40 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थी, तभी उनका पीछा करते दो पल्सर सवार अपराधियों ने टाटा हैलिपैड के निकट ओवरटेक कर रुकने को कहा, नहीं रुकने पर जबरन धक्का-मुक्की करते हुए पैसा का झोला छीन लिया. फिलहाल घटना की शिकायत नहीं की गयी है. लेकिन थाना जाकर शिकायत करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola