महुदा मोड़ में कार-बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल

कार-बाइक में टक्कर, एक घायल
महुदा. धनबाद-बोकारो मार्ग के महुदा मोड़ बिनोद बिहारी महतो चौक पर रविवार की देर रात एक कार व बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर में नैनो कार व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गयीं. स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घायल युवक का नाम उमेश ठाकुर है, जो भाटडीह ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह गांव का रहने वाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे उमेश ठाकुर अपनी बाइक से अपनी ससुराल से घर आ रहा था. इसी बीच चौक के पास टक्कर हो गयी. सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. महुदा पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










