Dhanbad News :संतोषी पूजा महोत्सव में भजन गायिका पल्लवी झा ने जमाया रंग

Updated at : 10 Mar 2025 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News :संतोषी पूजा महोत्सव में भजन गायिका पल्लवी झा ने जमाया रंग

Dhanbad News :संतोषी पूजा महोत्सव में भजन गायिका पल्लवी झा ने जमाया रंग

विज्ञापन

Dhanbad News : टाटा सिजुआ एक नंबर में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव में रविवार की रात भजन गायिका पल्लवी झा नाइट का आयोजन हुआ. उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, मगही भाषा में भजन प्रस्तुत किया. उन्होंने अपने भजन हमर दूल्हा पूजा पाठ…प्रयागराज जाके महाकुंभ नहाएबे…ले चले सईयां बाबा दुआरे… अड़हूल फुलवा तोड़बो गे…हंस पे सवार होके आजा मइयां… आदि गीतों को सुन लोग नाचने झूमने पर विवश हो गये. अन्य गायकों में सोनू राम, शशि छावड़ा, गायिका श्वेता सिंह ने भी भजन प्रस्तुत कर लोगों का दिल जित लिया. इस दौरान राधा-कृष्ण, महाकाल एवं गंगा आरती की आकर्षक झांकी निकाली गयी. मौके पर निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, शंभु महतो, मनोहर नोनियां, गौतम सिंह, मृत्युंजय सिंह, सोनू सिंह, मोहन लाल नोनियां, राजीव कुमार, सुरेंद्र नोनियां, मनोज प्रसाद, मुखलाल हरि आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola