Dhanbad News: बंगाल चुनाव को लेकर बरतें विशेष सतर्कता : ग्रामीण एसपी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बंगाल चुनाव को लेकर बरतें विशेष सतर्कता : ग्रामीण एसपी

Dhanbad News: निरसा थाना में सभी थाना व ओपी प्रभारी के साथ बैठक कर दिये कई निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा के गोपालगंज स्थित नया थाना परिसर में सोमवार को निरसा पुलिस अनुमंडल के सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान ग्रामीण एसपी ने वारंट डिस्पोजल, केस डायरी, कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी चेकनाका में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. बंगाल से सटे इलाकों में अपराधियों व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की बात कही. बैठक में एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, निरसा थानेदार अजीत कुमार भारती, इंस्पेक्टर डोमन रजक, चिरकुंडा प्रभारी आशुतोष कुमार, मैथन प्रभारी आकृष्ट अमन, कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा, पंचेत प्रभारी प्रभात रंजन, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक दास, कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का आदि थे.

कोयला लदे पांच ट्रेलर पकड़ाने के मामले में जांच जारी

निरसा. निरसा में शनिवार की रात पकड़े गये पांच कोयला लदे ट्रेलर मामले में सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस की जांच जारी रही. निरसा पुलिस, सीआइएसएफ एवं इसीएल की सुरक्षा टीम ने शनिवार को मुगमा में छापेमारी अभियान चला कर कोयला लदा पांच ट्रेलर को पकड़ा है. इस संबंध में इसीएल मुगमा एरिया के सुरक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने निरसा थाना में अवैध कोयला कारोबार से लिखित आवेदन दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कोयला से संबंधित कुछ कागजात वाहन मालिक ने सौंपा है, जिस पर जांच पड़ताल चल रही है. थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola