ePaper

Dhanbad News : बीसीकेयू ने 29 सूत्री मांगों को ले किया प्रदर्शन

Updated at : 23 Sep 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बीसीकेयू ने 29 सूत्री मांगों को ले किया प्रदर्शन

Dhanbad News : बीसीकेयू ने 29 सूत्री मांगों को ले किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीकेयू ने इसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना कोलियरी स्थित 31 नंबर खदान के समीप 29 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा. उसमें 31 नंबर खदान का पानी सुखाकर चालू करने, 5/6 में दो और देवियाना गेट में एक नया सबमर्सेबल पंप, सीपीआरएमएस के तहत मजदूरों का काटा गया प्रमाण पत्र देने, सेवानिवृत्ति मजदूरों का समय पर भुगतान करने समेत कई मांगें की गयी. इस दौरान महाप्रबंधक ओपी चौबे से यूनियन प्रतिनिधियों ने दूरभाष पर सभी मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया. उसके बाद धरना समाप्त किया गया. मौके पर रंजन सिंह, पापन चटर्जी, मागन बाउरी, तारकनाथ रविदास, दयामय सूत्रधर, अरविंद मंडल, गुरुचरण मोची, अजीत बाउरी, भोला राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola