Dhanbad News : बीसीसीएल सेल पिकर मजदूरों का शोषण बंद करे : ढुलू महतो

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल सेल पिकर मजदूरों का शोषण बंद करे : ढुलू महतो

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के केशरगढ़ साइडिंग में शुक्रवार को सेल पिकर मजदूरों की सभा हुई. सभा में सांसद ढुलू महतो ने कहा कि ब्लॉक दो का डिस्पैच बढ़ाने में सेलपिकर मजदूरों की अहम भूमिका है, प्रबंधन उनका शोषण कर रहा है, यह बर्दाश्त नहीं होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों का समाधान अविलंब नहीं होने पर चक्का जाम कर आरपार की लडाई लड़ेंगे. उन्होंने मजदूरों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही सीएमडी से बातचीत कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे. मजदूरों का आरोप है कि प्रिंसिपल एम्पायर होने के बावजूद क्षेत्रीय जीएम समस्याओं का समाधान करने के बजाय मजदूरों की उपेक्षा कर रहे हैं. मजदूरों ने सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराया. सभा में संजय महथा, रविलाल, पप्पू कोचर, लाटो रविदास, कालीचरण महतो, भूषण महतो, नागेश्वर रविदास, सुमित्रा देवी, सरला देवी, कांति देवी, शांति देवी, अजीत कुमार महतो, मुकेश गोप, मनीलाल महतो, मोहन रविदास, झारखंडी रजक, दामोदर महथा, रवि कुमार रवानी, उपेंद्र महतो, प्रकाश कुमार झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola