Dhanbad News: 18 तक पूरा होगा बैंक मोड़ फ्लाइओवर का काम : एडीएम
Published by :ASHOK KUMAR
Published at :01 Jun 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद की लाइफ-लाइन बैंकमोड़ फ्लाइओवर की मरम्मत का काम 17-18 जून तक पूरा हो जायेगा. यह जानकारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर दी.
विज्ञापन
धनबाद.
धनबाद की लाइफ-लाइन बैंकमोड़ फ्लाईओवर की मरम्मत का काम 17-18 जून तक पूरा हो जायेगा. इस बाबत शनिवार को धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने बैंक मोड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया. उन्होंने फ्लाइओवर के दोनों लेन की आरसीसी ढलाई व जोड़ का निरीक्षण किया. एडीएम श्री सिन्हा ने बताया कि स्लैब ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है. 17-18 जून तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जायेगा. इस दिशा में संबंधित अभियंता व संवेदक का जरूरी निर्देश दिये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




