आंधी से सड़क पर गिरा पेड़ 24 घंटा बाद भी नहीं हटा, आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
आंधी से सड़क पर गिरा पेड़ 24 घंटा बाद भी नहीं हटा, आक्रोश

Dhanbad News: सोमवार की शाम हुई आंधी-पानी से फुलारीटांड़ में काफी नुकसान

विज्ञापन

सोमवार की शाम हुई आंधी-पानी से फुलारीटांड़ में काफी नुकसान

फुलारीटांड़.

नावागढ़–कतरास मार्ग पर महेशपुर के पास सोमवार की शाम आंधा-पानी के दौरान एक विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है. 24 घंटे से पेड़ को रोड से नहीं हटाने से लोगों में आक्रोश है. इसके कारण मंगलवार को भी उक्त मार्ग से वाहनों का आवागमन बाधित रहा. छोटे वाहन कच्चे रास्ते से लगभग एक किलोमीटर घूमकर गये. लोगों का कहना है कि सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी के कारण पेड़ गिरा था. लेकिन अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से रोड से पेड़ को नहीं हटाया गया है. भारी पेड़ को हटाने के लिए पोकलेन की जरूरत है.

कई घरों के छप्पर उड़े

आंधी-पानी के कारण इलाके में काफी नुकसान हुआ है. फुलारीटांड़ व आशाकोठी खटाल के कई घरों के छप्पर उड़ गये. घरों की छत पर लगी पानी टंकियां क्षतिग्रस्त हो गयीं. फुलारीटांड़ मंगरी हाट स्थित हीरू लाला की जनवितरण दुकान का कर्कट शीट उड़ने से दुकान में रखे चावल और गेहूं के कई बोरे पानी से भींगने से खराब हो गये.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola