Dhanbad News :...और चप्पल खोल कर युवती मनचलों की युवती करने लगी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News :...और चप्पल खोल कर युवती मनचलों की युवती करने लगी

विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया चार नंबर में गुरुवार को एक स्कूटी सवार युवती के साथ बाइक सवार मनचलों को छेड़खानी करना महंगा पड़ा. युवती ने सड़क पर ही स्कूटी रोककर सरेआम बाइक पर सवार तीनों युवकों की जमकर चप्पलों से धुनाई कर दी. युवकों की पिटाई देख वहां काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. लोगों की भीड़ देख किसी तरह मनचले वहां से भाग निकले. बताते हैं कि झरिया चार नंबर में वाहनों का जाम लगा था, तभी स्कूटी से आगे चल रही युवती के पीछे चल रहे बाइक सवार मनचले उसे छींटाकशी कर रहे थे. उसी बीच तीनों युवक जाम में फंस गये. उसके बाद युवती ने बीच सड़क पर गाड़ी को खड़ा किया और युवकों की चप्पल से पिटाई करना शुरू कर दी. युवती की इस तरह हिम्मत दिखाने की सभी लोग प्रशंसा कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola