Dhanbad News : वेतन की मांग को ले 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : वेतन की मांग को ले 108 एंबुलेंस कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

सीएस कार्यालय के समीप भी एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बताया वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को 108 एंबुलेंस कर्मियों ने रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व सदर अस्पताल परिसर से कैंडल मार्च शुरू हुआ. सीएस कार्यालय के समीप भी एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया. एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि 24 घंटे एंबुलेंस कर्मी निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं. बावजूद कंपनी समय पर कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं कर रही है. तीन-चार माह का बकाया पहुंच चुका है. पीएफ भी शुरू नहीं किया जा रहा है. बताया कि राज्य समेत जिले में 108 एंबुलेंस के संचालन के लिए बहाल एजेंसी सहयोग फाउंडेशन द्वारा कार्यभार लेने के बाद से ही समस्या बनी हुई है. मांग को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों में एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं. कहा कि मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो धनबाद में भी एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola