ट्रक से टकरायी एंबुलेंस, महिला की मौत, चालक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प. बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली थी मृतका, रांची से इलाज करा कर लौट रही थी घर
विज्ञापन
प. बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली थी मृतका, रांची से इलाज करा कर लौट रही थी घर
मैथन.
मैथन स्थित समेकित चेकपोस्ट के पास कोलकाता लेन पर खड़े ट्रक पर शुक्रवार को एंबुलेंस (डब्ल्यूबी39सी 4111) ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना में एंबुलेंस पर सवार दुर्गापुर की रहने वाली काकुली दास उर्फ रुबी (45) की मौत हो गयी. वहां रांची से इलाज करवा कर एंबुलेंस से दुर्गापुर लौट रही थी. घटना में एंबुलेंस का चालक भी घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. एंबुलेंस चालक व काकुली दास एंबुलेंस में फंस गयी. घटना की सूचना मिलती है मैथन पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों को एंबुलेंस से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में काकुली दास की रास्ते में मौत हो गयी. इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि महिला दुर्गापुर की रहने वाली थी. वह रांची से दुर्गापुर लौट रही थी. एंबुलेंस चालक के नियंत्रण खोने से घटना हुई. एंबुलेंस व ट्रक को जब्त कर लिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










