Dhanbad News: एटीएम कार्ड बदल कर राशि निकालने का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एटीएम कार्ड बदल कर राशि निकालने का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान सरायढेला पुलिस ने की कार्रवाई. आरोपी के पास पेचकस, प्लास, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड, और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद.

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार की शाम बिग बाजार के पास एक एटीएम से कार्ड की हेराफेरी कर राशि निकलने के आरोप में एक युवक चंदर कुमार को गिरफ्तार किया है. वह गयाजी (बिहार) के मखदुमपुर का निवासी है. जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. सरायढेला पुलिस ने चंदन कुमार को जेल भेज दिया है.

क्या है मामला

सरायढेला थाना की पुलिस शुक्रवार की शाम गश्त कर रही थी. इस दौरान सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मी नारायण महतो ने बिग बाजार स्थित एटीएम में एक संदिग्ध हेल्पलाइन नंबर चिपका हुआ देखा. इससे पुलिस तुरंत सतर्क हो गयी और वहां निगरानी करने लगी. कुछ ही देर में तीन संदिग्ध युवक एटीएम के आसपास मंडराते नजर आये. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन एक आरोपी को पकड़ लिया गया. वहीं दो युवक गली-कूचों का फायदा उठाकर फरार हो गये. पकड़े गये आरोपी की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई. उसके पास से पेचकस, प्लास, बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया.

फर्जी हेल्पलाइन व गम चिपका कर देता है घटना को अंजाम

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह एटीएम में फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाकर और कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक लगाकर ग्राहकों के कार्ड फंसा देते थे. फिर मदद के बहाने पिन हासिल कर कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेते थे. यह गिरोह धनबाद के अलावा रांची, गयाजी, पटना में भी सक्रिय है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola