Dhanbad News :बांकुड़ा से दंडवत अवस्था में केदारनाथ के लिए निकला युवक 30 दिन में निरसा पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News :बांकुड़ा से दंडवत अवस्था में केदारनाथ के लिए निकला युवक 30 दिन में निरसा पहुंचा

विज्ञापन

Dhanbad News : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पातपुर से केदारनाथ धाम तक यात्रा को निकला है बाबन क्योरा. वह दंडवत कर यात्रा पूरी कर रहा है. शुक्रवार को वह निरसा पहुंचा. बाबन ने बताया कि 24 जुलाई को उसने पातपुर अपने गांव से यात्रा शुरू की है. वह दंडवत कर ही यात्रा तय कर रहा है. रात होने से या थक जाने से बीच में कहीं विश्राम कर रहा है. वह बताता है कि उसे बाबा केदारनाथ पर असीम आस्था है. वह निश्चित रूप से वहां पहुंचेगा. निरसा पहुंचने में उसे तीस दिनों का समय लगा है. पातपुर से केदारनाथ की दूरी लगभग 1900 किलो मीटर है. कहा कि रास्ते में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. कहा कि इस सफर को पूरा करने में उसे ढाई से तीन साल का समय लगेगा. बताया कि उसने कोई टारगेट तय नहीं किया है, कि इतने समय में पहुंचना है, लेकिन वह हर चार से पांच किमी तय कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola