Dhanbad News : दीये से साड़ी में लगी आग, महिला झुलसी

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूजा के दीये से साड़ी में आग लगने से रविवार को भौंरा निवासी एक महिला झुलस गयी. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

धनबाद.

पूजा के दीये से साड़ी में आग लगने से रविवार को भौंरा निवासी एक महिला झुलस गयी. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उनके परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह निर्मला देवी घर में पूजा कर रही थी. तभी पूजा रूम में रखे दीये से उसकी साड़ी में आग लग गयी. शुरू में उसे इसका पता नहीं चला पर जब आग की लपटें तेज हो गयी तो उनके इसका पता चला और वह चीखने- चिल्लाने लगी. उनकी चीख सुन परिजन पहुंचे और आग पर काबू पाया. निर्मला देवी के कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है. अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola