नीरज सिंह हत्याकांड : सुपारी किलर अमन सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या करने वाले सुपारी किलर अमन सिंह को आज यहां की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया. उसकी पेशी आज सुबह सवा आठ बजे हुई […]
धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या करने वाले सुपारी किलर अमन सिंह को आज यहां की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया. उसकी पेशी आज सुबह सवा आठ बजे हुई थी. अदालत के आदेश पर पुलिस उसे जेल ले गयी.
अमन सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर सरायढेला पुलिस शनिवार को आधी रात धनबाद लेकर आयी थी. सीजेएम ने शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट जारी कर मिर्जापुर जेल प्रशासन को अमन को पेश करने का आदेश दिया था.
उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से धनबाद लाया गया था. पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है. सरायढेला थाना कांड संख्या 48-17 में अमन को पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है.
आरोप है कि तीन अन्य शूटरों के साथ वह 21 मार्च को स्टील गेट पर मौजूद था. इस दौरान फायरिंग कर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी.
नीरज सिंह हत्याकांड : रिमांड पर धनबाद लाया गया सुपारी किलर अमन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




