तफ्तीश: विधायक संजीव सिंह के स्टाफ से की गयी पूछताछ, शूटरों की खोज में 32 दिन से खाक छान रही पुलिस

धनबाद : दोनों से कई नयी जानकारी नहीं मिली है. दोनों मैंशन में ही रहते हैं. संतोष व पंकज को खोजने में पुलिस खाक छान रही है. हत्या के 31 दिन भी पुलिस को इस दिशा में सफलता हाथ नहीं लगी है. हालांकि पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले शूटर पंकज सिंह, विजय व मोनू […]
पुलिस का दावा है कि संतोष व पंकज साथ-साथ है. विजय व मोनू के साथ एक और शूटर का कुछ पता भी नहीं चल रहा है. संतोष व पंकज कभी नेपाल तो कभी बिहार व यूपी में रहते हैं. पुलिस दबिश के कारण दोनों लगातार ठिकाना बदल रहे हैं. दोनों का मोबाइल नंबर व सेट बदल जाने से पुलिस को सही लोकेशन नहीं मिल रहा है. पुलिस का दावा है कि दोनों यूपी के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी से जुड़ा है. दोनों अपना ठिकाना पकड़ में आने से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा है. पुलिस को काफी पहले ही दोनों का फोटो मिल चुका है. दोनों विधायक संजीव सिंह के खासमखास स्व रंजय सिंह का करीबी रहे हैं. रंजय की 29 जनवरी को ही बिग बाजार के सामीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




