माफिया का टैग मिटाना चाहते थे नीरज सिंह

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह अपने परिवार को माफिया की छवि से उबारना चाहते थे. नीरज सिंह ने एनडीटीवी न्यूज चैनल के साथ एक बातचीत में कहा था कि मैं अपने परिवार से माफिया का टैग हटाना चाहता हूं. अपनी परिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए नीरज सिंह ने कहा था कि कोई […]
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह अपने परिवार को माफिया की छवि से उबारना चाहते थे. नीरज सिंह ने एनडीटीवी न्यूज चैनल के साथ एक बातचीत में कहा था कि मैं अपने परिवार से माफिया का टैग हटाना चाहता हूं. अपनी परिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए नीरज सिंह ने कहा था कि कोई भी छोटी-सी घटना हो जाती है तो लोग हमारे परिवार से जोड़ देते हैं, क्योंकि हमारे पीछे एक टैग लगा हुआ है. बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकारा था कि परिवारिक पृष्ठभूमि से दिक्कत होती है,कहींभी जाओ तो लोग डरते हैं. उन्होंने इस बातचीत के दौरान कहा था लेकिन अब बदलाव हो रहा है. हम जितने भाई हैंउनकीयह कोशिश है कि इस छवि सेउबरें. परिवार में हमारी पीढ़ी के जितने लोग हैं, सबलोग पब्लिक के बीच में जाकर जो भी दाग लगे हैं उसे क्लियर करने की कोशिश कर रहे हैं. इस कोशिश में हम कामयाब भी हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










