लुधियाना और शक्तिपुंज के यात्रियों को मिलेगा खाना

Updated:
विज्ञापन
लुधियाना और शक्तिपुंज के यात्रियों को मिलेगा खाना

धनबाद: धनबाद से खुलने वाली व गुजरने वाली दो ट्रेनों में जल्द ही पैंट्रीकार की सुविधा होगी. इसे लेकर धनबाद रेल मंडल व हावड़ा ने रेलवे मुख्यालय में इन ट्रेनों में पैंट्रीकार की सुविधा बहाल करने का आग्रह किया है. मंजूरी मिलने के बाद लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को चलती ट्रेन में भी […]

विज्ञापन
धनबाद: धनबाद से खुलने वाली व गुजरने वाली दो ट्रेनों में जल्द ही पैंट्रीकार की सुविधा होगी. इसे लेकर धनबाद रेल मंडल व हावड़ा ने रेलवे मुख्यालय में इन ट्रेनों में पैंट्रीकार की सुविधा बहाल करने का आग्रह किया है. मंजूरी मिलने के बाद लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को चलती ट्रेन में भी खाना उपलब्ध हो जायेगा.
सफर में होती है परेशानी : धनबाद से खुल कर लुधियाना जाने वाली लुधियाना एक्सप्रेस (13307) के यात्रियों का सफर बहुत कष्टदायक है. यह ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद 77 स्टेशनों पर रुकती हैं. 1159 किलो मीटर का सफर तय करती है और इतनी दूरी तय करने में तीन दिनों का समय लगता है. उसके बाद भी इस ट्रेन में पैंट्रीकार की सुविधा नहीं है.

इसी परेशानी को देखते हुए धनबाद रेल मंडल ने मुख्यालय को इन ट्रेन में पैंट्रीकार लगाने का आग्रह किया है. इसी तरह धनबाद से गुजरने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448) हावड़ा से जबलपुर तक जाती है. यह ट्रेन कुल 1152 किलो मीटर दूरी तय करती है, जबकि धनबाद से जबलपुर की दूरी 893 किलोमीटर है. इसके यात्रियों को भी भोजन के लिए परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola