तोपचांची कांड : पुलिसकर्मियों से बंद कमरे में हुई पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : थाना प्रभारी उमेश कच्छप की मौत व ट्रक चालक गोलीकांड मामले की जांच को लेकर कैबिनेट सचिव सुरेंद्र सिंह मीणा, एडीजी सीआइडी अजय कुमार सिंह व डीआइजी उपेंद्र कुमार सोमवार की शाम तोपचांची पहुंचे. अधिकारियों ने तोपचांची थाना प्रभारी आवास का निरीक्षण किया, जहां उमेश कच्छप की मौत हुई थी. इसके बाद बंद […]
विज्ञापन
धनबाद : थाना प्रभारी उमेश कच्छप की मौत व ट्रक चालक गोलीकांड मामले की जांच को लेकर कैबिनेट सचिव सुरेंद्र सिंह मीणा, एडीजी सीआइडी अजय कुमार सिंह व डीआइजी उपेंद्र कुमार सोमवार की शाम तोपचांची पहुंचे. अधिकारियों ने तोपचांची थाना प्रभारी आवास का निरीक्षण किया, जहां उमेश कच्छप की मौत हुई थी. इसके बाद बंद कमरे में तीनों अधिकारियों ने तोपचांची व हरिहरपुर थाना के दो दर्जन पुलिसकर्मियों से एक-एक कर पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया. ग्रामीण एसपी एचपी जनार्दनन व तोपचांची के सीओ सह बीडीओ मनोज कुमार महथा से भी पूछताछ की गयी
ऑनड्यूटी अफसर, पहरा ड्यूटी, संतरी से भी हुई पूछताछ : मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने 13 जून की रात तोपचांची थाने के ऑनड्यूटी अफसर (ओडी), पहरा ड्यूटी, संतरी, मुंशी व चौकीदार से थाना प्रभारी कच्छप के मौत के बारे में पूछताछ की. साथ ही रात्रि गश्ती के अफसर व पुलिसकर्मियों से भी पूूछताछ की गयी.
हर बिंदु पर की गयी जांच : मृत थाना प्रभारी उमेश कच्छप के कमरे के चारों ओर के रास्ते की लंबाई और चौड़ाई की मापी की गयी. थाना के बल्ब के स्वीच की जांच की गयी, थाना के प्रवेशद्वार और थाना प्रभारी आवास के मुख्य दरवाजे की भी जांच की गयी. दरवाजे को कितनी बार नॉक किया गया, छिटकनी कैसे टूटी. इसकी भी जांच की गयी.
घटना राजगंज में, प्राथमिकी तोपचांची में, सूचक हरिहरपुर थानेदार :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










