Dhanbad News: ऑन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर 34 लाख की ठगी, प्राथमिकी
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

ऑन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर रेलकर्मी मुनेश्वर सिंह व संगीता कुमारी से 34 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है.
विज्ञापन
ऑन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर रेलकर्मी मुनेश्वर सिंह व संगीता कुमारी से 34 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. घटना के बाद रेल कर्मी सह सरायढेला शिवराज अपार्टमेंट निवासी मुनेश्वर सिंह की लिखित शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
क्या है मामला
मुनेश्वर सिंह ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि हीरापुर में रहने वाले दीपक सिंह से उसके बेटे की दोस्ती थी. दीपक सिंह फ्लैट की खरीद-बिक्री व घर किराये पर लगाने का काम करता है. इस दौरान दीपक ने उन्हें विश्वास में लेते हुए ऑन लाइन ट्रेडिंग का ऑफर दिया और कहा कि इसमें पैसा इंवेस्ट करें, अच्छा रिटर्न होगा. इसके बाद मुनेश्वर सिंह ने उसे मार्च 2024 से मई 2025 तक 11.78 लाख रुपये ऑन लाइन व 7.22 लाख रुपये कैश दिये. वहीं रांगाटांड़ में रहने वाली संगीता कुमारी ने भी उसे 13 लाख रुपये ऑन लाइन व दो लाख रुपये नकद दिये. इस दौरान दीपक ने एग्रीमेंट कराय. इसमें उसका भाई जितेंद्र प्रसाद को गारंटर बनाया. अब रुपये मांगने पर दोनों भाई धमकी देते हैं. दोनों भाइयों ने मिलकर उन लोगों से 34 लाख रुपये ठग लिये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










