Dhanbad News: कोल इंडिया : ई-नीलामी से 2.35 करोड़ टन कोयला का ऑफर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोल इंडिया : ई-नीलामी से 2.35 करोड़ टन कोयला का ऑफर

कोल इंडिया ने देश में कोयले की आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए ठोस कदम उठाये हैं. इसके तहत चालू माह में 29 इ-नीलामी आयोजित करने की योजना है.

विज्ञापन

कोल इंडिया ने देश में कोयले की आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के लिए ठोस कदम उठाये हैं. देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है. कंपनी ने चालू माह में 29 इ-नीलामी आयोजित करने की योजना बनायी है. इनके माध्यम से करीब 2.35 करोड़ टन कोयले की पेशकश की जायेगी. कोयला मंत्रालय के अनुसार 12 मार्च से अब तक पांच ई-नीलामी आयोजित की जा चुकी है. इनमें 73.1 लाख टन कोयले की पेशकश की गयी थी, जिसमें से 31.96 लाख टन काेयले की बुकिंग हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि छोटे व मझोले उद्योगों को कोयला उपलब्ध कराने के लिए राज्य नामित एजेंसियों (एसएनए) के माध्यम से भी आवश्यक कदम उठाये गये हैं. वहीं राज्य सरकारों से अतिरिक्त कोयले की जरूरत बताने का अनुरोध किया गया है, ताकि संभावित ऊर्जा संकट से बचा जा सके.

बीसीसीएल में उत्पादन व आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में बीसीसीएल कोकिंग कोयले के उत्पादन में अहम भूमिका निभाती है. इस पहल के तहत बीसीसीएल की खदानों से भी कोकिंग कोयले की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इससे इस्पात उद्योग को राहत मिलेगी. बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने उत्पादन व आपूर्ति दोनों मोर्चों पर तेजी लाने के निर्देश दिया है. ई-नीलामी के माध्यम से कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित कर उद्योगों की मांग पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola