Dhanbad News: गाेविंदपुर में जेवर दुकान में 20 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गाेविंदपुर में जेवर दुकान में 20 लाख की चोरी

गोविंदपुर बाजार के शंभू साव मार्केट स्थित जेवर दुकान में शटर तोड़कर घुसे थे नकाबपोश चोर. पुलिस ने खोजी कुत्ता मंगाकर की जांच.

विज्ञापन

गोविंदपुर बाजार के शंभू साव मार्केट स्थित जेवर दुकान अशोक ज्वेलर्स में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे थे और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य जेवर चुरा ले गये. यह दुकान गोविंदपुर थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है. इधर घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी शंकर कामती व थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं खोजी कुत्ता भी मंगाकर जांच की गयी. हालांकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. दुकान मालिक के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इधर इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में भय का माहौल है.

सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद, चेहरा ढंके पहुंचे थे सात चोर

दुकान के मालिक गोविंदपुर विलेज रोड निवासी अशोक कुमार बर्मन ने बताया कि रोज की तरह रविवार को रात 8:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थे. सोमवार की सुबह मार्केट के मालिक रूपेश कुमार साह ने उन्हें दुकान में चोरी की घटना की जानकारी दी. दुकान पहुंचने पर पता चला कि मार्केट के पीछे की ग्रिल तोड़कर अपराधी मार्केट में घुसे थे. फिर शटर तोड़कर उनकी दुकान से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये. चोर उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये हैं. उन्होंने बताया कि पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में यह घटना कैद हो गयी है. फुटेज में दिख रहा है कि चेहरा ढंके सात अपराधी रात के 1:30 बजे मार्केट में घुसे थे और तीन घंटे तक दुकान में चोरी करते रहे. फुटेज में चार अपराधी शटर तोड़ते दिख रहे हैं. इनमें से एक ने पेंट शर्ट पहनी थी, जबकि तीन कुर्ता-पाजामा पहने थे. इधर डीएसपी शंकर कामती ने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola