वाणिज्यकर ने खाता फ्रीज कर वसूले 1.23 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2020 12:59 AM
आठ साल से बकाया है टैक्स, 76 लाख के लिए अभी भी फ्रीज है खाता धनबाद : बीसीसीएल की दुगदा कोल वाशरी पिछले आठ साल से टैक्स नहीं दे रही है. कोल वाशरी पर वर्ष 2011-12 व 2013-14 का दो करोड़ का सेल्स टैक्स बकाया है. नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर […]
आठ साल से बकाया है टैक्स, 76 लाख के लिए अभी भी फ्रीज है खाता
धनबाद : बीसीसीएल की दुगदा कोल वाशरी पिछले आठ साल से टैक्स नहीं दे रही है. कोल वाशरी पर वर्ष 2011-12 व 2013-14 का दो करोड़ का सेल्स टैक्स बकाया है. नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर वाणिज्यकर ने बीसीसीएल का खाता फ्रीज कर 1.23 करोड़ रुपये वसूल लिये. 76 लाख अब भी कोल वाशरी पर बकाया है. लिहाजा सेल्स टैक्स ने खाता को फ्रीज कर रखा है. वाणिज्यकर अधिकारी के मुताबिक 2017 के पहले वैट (मूल्य वर्द्धित कर) लिया जाता था. बीसीसीएल की 19 कोलियरियों व दो वाशरियों से अलग-अलग एकाउंट से टैक्स आता था.
2017 में जीएसटी लागू होने के बाद बीसीसीएल ने सभी खाता को बंद कर एक कॉरपोरेट एकाउंट खोल लिया. जीएसटी का पेमेंट तो आ रहा है लेकिन पुराने बकाया का पेमेंट आठ वर्षों से लंबित है. लिहाजा बीसीसीएल के कॉरपोरेट खाता को फ्रीज कर टैक्स वसूल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










