धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा- संगठनात्मक चूक के कारण हुई हार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद सांसद ने कहा : जो खुद अपने क्षेत्र में वोट नहीं दिला सकते वे दूसरे क्षेत्र में कर रहे थे प्रचार धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की हार के लिए संगठन को मंथन करने की जरूरत है. अगर एंटी इन्कम्बैंसी रहती तो धनबाद संसदीय सीट के […]
विज्ञापन
धनबाद सांसद ने कहा : जो खुद अपने क्षेत्र में वोट नहीं दिला सकते वे दूसरे क्षेत्र में कर रहे थे प्रचार
धनबाद : सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की हार के लिए संगठन को मंथन करने की जरूरत है. अगर एंटी इन्कम्बैंसी रहती तो धनबाद संसदीय सीट के छह में से पांच सीटों पर भाजपा कैसे जीतती.सोमवार को चुनाव परिणाम के बाद प्रभात खबर से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि धनबाद संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाली छह में से पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली.
पूरे राज्य में किसी भी लोकसभा सीट में ऐसा प्रदर्शन नहीं हुआ है. इसके लिए इन क्षेत्रों के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. केंद्र की मोदी सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है. लोग इससे खुश भी हैं. राज्य के चुनाव परिणाम को अगर देखें तो अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बहुत कम अंतर से हारे हैं. अगर संगठन की तरफ से चुस्ती रहती तो आज चुनाव परिणाम कुछ और होता. पार्टी नेतृत्व को इस पर मंथन करना चाहिए. इस हार के लिए कहीं न कहीं संगठनात्मक चूक हुई है.
इशारों ही इशारों में किया वार : सांसद ने बिना किसी नेता का नाम लिये कहा कि धनबाद के कुछ भाजपा नेता जो अपने क्षेत्र में दो-पांच हजार वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता नहीं रखते हैं, राज्य के दूसरे क्षेत्र में जा कर प्रचार करते हैं. सोशल साइट पर फोटो व पोस्ट डालते हैं. ऐसे नेताओं की भी पोल खुल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










