झरिया: पटाखा छोड़ने को ले भाजपा व कांग्रेस समर्थक भिड़े, सूचना मिलते ही….
सूचना पर पहुंचे डीएसपी व झरिया थानेदार झरिया/बस्ताकोला. झरिया थाना क्षेत्र की एना कोलियरी के समीप भाजपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच सोमवार की शाम मारपीट हो गयी. सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा व झरिया थानेदार सरोज कुमार सिंह सदल-बल पहुंचे. भाजयुमो नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि वह ऐना दुर्गा मंदिर के […]
सूचना पर पहुंचे डीएसपी व झरिया थानेदार
आपके शहर में
इसी दौरान कांग्रेस समर्थक अरुण सिंह का रिश्तेदार वहां आकर पटाखा फोड़ने लगा. इसका विरोध करते हुए उन्होंने उसे कुछ दूर जाकर पटाखा फोड़ने की बात कही. इस पर विवाद हो गया. वहां से जाने के बाद बिट्टू अपने दर्जनों साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा और भाई आलोक सिंह के साथ मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने गयी घर की महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की. सूचना मिलने पर भाजपा समर्थक अभिषेक के घर पहुंचे. वहीं दूसरे पक्ष के बिट्टू की बहन निशा ने बताया कि बिट्टू घर के पास बैठकर दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा था. इसी दौरान आलोक उसे मारपीट कर जबरन अपने घर तक घसीट कर ले गया.
इससे उसके सिर पर चोट लगी है. सूचना पाकर जब वह बीच बचाव करने गयी तो आलोक व अविनाश सिंह ने उसके साथ भी मारपीट व अभद्र व्यवहार किया. पुलिस ने घायल बिट्टू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया. मारपीट में अविनाश, आलोक, उनकी दादी फूलमती देवी, चाची काजल सिंह को भी चोट आयी है. घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है. सिंदरी डीएसपी ने दोनों पक्षों से झरिया थाने में शिकायत करने का निर्देश दिया. डीएसपी ने कहा कि दो पार्टी नहीं, स्थानीय युवकों के बीच विवाद हुआ था. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए