लुधियाना एक्सप्रेस से टकरायी बाइक परखच्चे उड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 3:13 AM
धनबाद : मतारी में शनिवार की सुबह फिरोजपुर कैंट से धनबाद आ रही लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में एक बाइक आ गयी. बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि उसका चालक गाड़ी छोड़ कर किनारे हो जाने से बच गया. लुधियाना एक्सप्रेस के ड्राइवर ने थोड़ी देर आगे ट्रेन को रोक कर इंजन की जांच की. […]
धनबाद : मतारी में शनिवार की सुबह फिरोजपुर कैंट से धनबाद आ रही लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में एक बाइक आ गयी. बाइक के परखच्चे उड़ गये, जबकि उसका चालक गाड़ी छोड़ कर किनारे हो जाने से बच गया. लुधियाना एक्सप्रेस के ड्राइवर ने थोड़ी देर आगे ट्रेन को रोक कर इंजन की जांच की.
इंजन सही सलामत था. इसके बाद ट्रेन धनबाद के लिए निकल गयी. घटना की खबर मिलने पर आरपीएफ ने मौके पर जांच की. उसे बाइक सवार का कुछ अता-पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










