Dhanbad : बिजली गिरने से पूर्व फुटबॉलर और कोच की मौत, दो खिलाड़ी घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 6:31 PM
धनबाद : पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अभिजीत गांगुली की बिरसा मुंडा स्टेडियम में दैनिक अभ्यास सत्र के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गयी. दो अन्य फुटबॉलर घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. 53 साल के गांगुली धनबाद रेलवे डिवीजन के फुटबॉल कोच हैं. वह स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों को कोचिंग दे […]
धनबाद : पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अभिजीत गांगुली की बिरसा मुंडा स्टेडियम में दैनिक अभ्यास सत्र के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गयी. दो अन्य फुटबॉलर घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. 53 साल के गांगुली धनबाद रेलवे डिवीजन के फुटबॉल कोच हैं. वह स्टेडियम में लड़कों और लड़कियों को कोचिंग दे रहे थे, जब सुबह साढ़े सात बजे के करीब बारिश शुरू हो गयी और उन पर व दो अन्य खिलाड़ियों पर बिजली गिर गयी.
मौजूदा राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि लाल हेम्ब्राम और चंदन टुडू इससे उबर गये, जबकि गांगुली बेहोश हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. गांगुली के परिवार में एक बेटा, पत्नी और मां हैं. उन्होंने 1993 में संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










