धनबाद : घूस लेते सीजीएसटी के निरीक्षक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : झरिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश प्रसाद की शिकायत पर सीबीआइ ने सीजीएसटी के निरीक्षक जीतन दास को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. धनबाद के सीबीआइ एसपी नागेंद्र प्रसाद ने रविवार को बताया कि सीजीएसटी इंस्पेक्टर ने डॉ प्रसाद से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. शनिवार को […]
विज्ञापन
धनबाद : झरिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश प्रसाद की शिकायत पर सीबीआइ ने सीजीएसटी के निरीक्षक जीतन दास को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. धनबाद के सीबीआइ एसपी नागेंद्र प्रसाद ने रविवार को बताया कि सीजीएसटी इंस्पेक्टर ने डॉ प्रसाद से दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. शनिवार को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिये गये.
सीबीआइ ने कल देर रात सीजीएसटी इंस्पेक्टर को पहली किस्त की राशि के साथ गिरफ्तार किया. इंस्पेक्टर पर लंबित जांच रिपोर्ट को पक्ष में करने के एवज में दो लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत चिकित्सक डॉ नरेश प्रसाद ने सीबीआइ से की थी.
डॉ नरेश प्रसाद ने शिकायत में कहा था कि सीजीएसटी झरिया अंचल के निरीक्षक जीतन ने उनके खिलाफ लंबित मामले की जांच को मैनेज करने के एवज में दो लाख रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी. इस बाबत सीबीआइ (एसीबी) ने डॉ प्रसाद से पूछताछ कर शिकायत का सत्यापन किया. सीबीआइ गिरफ्तार सीजीएसटी इंस्पेक्टर के क्रियाक्लापों की जानकारी इकठ्ठा कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










