झारखंड के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मुकदमा एक बड़ा राजनीतिक हथियार, पढ़ें खास रिपोर्ट

कतरास : इसे महज संयोग कहें या राजनीतिक साजिश, बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मुकदमा एक बड़ा राजनीतिक हथियार बन गया है. खास ताैर पर रंगदाराें के सरदार के राजनीतिक विरोधी इसके शिकार हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पहले भी यहां इसी तरह से माहौल गरमाया था. विधानसभा चुनाव के पहले इसमें और तेजी आने […]
कतरास : इसे महज संयोग कहें या राजनीतिक साजिश, बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में मुकदमा एक बड़ा राजनीतिक हथियार बन गया है. खास ताैर पर रंगदाराें के सरदार के राजनीतिक विरोधी इसके शिकार हो रहे हैं. लोकसभा चुनाव के पहले भी यहां इसी तरह से माहौल गरमाया था. विधानसभा चुनाव के पहले इसमें और तेजी आने की उम्मीद है. विरोधियों पर छेड़खानी, एससी,एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. इससे यहां का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है.
सरदार की लड़ाई यहां न केवल विरोधी दलों के नेताओं से है, बल्कि अपने ही दल के कुछ नेताओं से भी उनका छत्तीस का रिश्ता है. कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक ओपी लाल, जलेश्वर महतो, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, मासस के केंद्रीय महासचिव हलधर महतो, जिप सदस्य सुभाष राय, रणविजय सिंह के साथ उनके मतभेद जगजाहिर हैं. भाजपा नेता सह गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के साथ भी लड़ाई ताे आम है. दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए लगातार मुकदमा करने-कराने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




