यौन उत्पीड़न मामला: ''बात नहीं मानने पर बर्बाद करने की धमकी दिलवाता था विधायक ढुलू महतो''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 9:44 AM
धनबाद/कतरास: भाजपा नेत्री के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बाघमारा विधायक ढुलू महतो की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ेंगी. हाइकोर्ट की टिप्पणी के बाद श्री महतो एकबार फिर चर्चा में हैं. आरोप लगाने वाली महिला उन्हीं की पार्टी में पिछले 15 वर्षों से सक्रिय है. वह भाजपा कतरास मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष […]
धनबाद/कतरास: भाजपा नेत्री के यौन शोषण के आरोपों से घिरे बाघमारा विधायक ढुलू महतो की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ेंगी. हाइकोर्ट की टिप्पणी के बाद श्री महतो एकबार फिर चर्चा में हैं. आरोप लगाने वाली महिला उन्हीं की पार्टी में पिछले 15 वर्षों से सक्रिय है. वह भाजपा कतरास मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं. साथ ही भाजपा कतरास मंडल की मंत्री भी रहीं. पार्टी में सक्रियता देख चार वर्ष पूर्व उसे महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनाया गया. फिलहाल पीड़िता जिला मंत्री के साथ-साथ बाघमारा विधानसभा कोर कमेटी की सदस्य भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










