धनसार के पोखरिया में दो डूबे, मचा कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनसार : धनसार थाना अंतर्गत नयी दिल्ली पोखरिया में शुक्रवार को दो लोग डूब गये. डूबने वालों में गोमिया निवासी शंकर रविदास (35) व इंदिरा आवास नयी दिल्ली के सुनील भुईयां (50) शामिल हैं. उन्हें नहीं निकाला जा सका है. दो घंटे बाद एक को निकालने दूसरे ने लगायी छलांग : बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
धनसार : धनसार थाना अंतर्गत नयी दिल्ली पोखरिया में शुक्रवार को दो लोग डूब गये. डूबने वालों में गोमिया निवासी शंकर रविदास (35) व इंदिरा आवास नयी दिल्ली के सुनील भुईयां (50) शामिल हैं. उन्हें नहीं निकाला जा सका है.
दो घंटे बाद एक को निकालने दूसरे ने लगायी छलांग : बताया जाता है कि गोमिया की खेमरा बस्ती निवासी शंकर रविदास धनसार स्थित बाटो चौहान के होटल में काम करता है. शंकर छह माह के बाद शुक्रवार की सुबह ही काम करने धनसार आया था. वह स्नान करने पोखरिया गया. वहां वह 1:30 बजे नहाने के क्रम में डूब गया.
वहीं पास में ही स्नान कर रहे एक अन्य व्यक्ति वासुदेव ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. क्षेत्र के लोग पानी में कूद कर शंकर को निकालने का प्रयास करने लगे. तभी करीब 3:40 बजे इंदिरा आवास नयी दिल्ली निवासी सुनील भुइयां उसे निकालने के लिए पानी में कूद गया.
कुछ दूर तैर कर गया ही था कि वह भी पानी में डूब गया. यह दृश्य देखते ही अन्य लोग पानी से बाहर निकल आये. सूचना पाकर पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने एसडीओ से दूरभाष पर बात कर गोताखोर लाने की मांग की. एसडीओ ने तत्काल व्यवस्था नहीं होने की बात कही. एसडीओ ने सीओ से बात की. इसके बाद सीओ मछुआरा लेकर पोखरिया पहुंचे और लोगों से जानकारी ली, पर ज्यादा गहराई होने के कारण मछुआरा वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










