राजद्रोह कानून खत्म करने की साजिश नहीं होगी कामयाब

सत्ता में लौटे तो धारा 370 हटायेंगे धनबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य बनाया. पिछले पांच वर्ष में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा. झारखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए एक बार फिर से केंद्र […]
सत्ता में लौटे तो धारा 370 हटायेंगे
धनबाद : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य बनाया. पिछले पांच वर्ष में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा. झारखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए एक बार फिर से केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है. यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार ने झारखंड के बजटीय सहायता को छह गुणा बढ़ा दिया.
बुधवार को नेहरू पार्क करकेंद में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह के पक्ष में अायोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने उक्त बातें कहीं. कहा कि यह चुनाव दूसरे अाम चुनाव से अलग है. देश की अांतरिक सुरक्षा सुरक्षा को मजबूत करने, अखंडता को बचाये रखने के लिए फिर से मोदी सरकार जरूरी है.
कहा महागठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस के अमर अबदुल्ला कहते हैं कि कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री हो. भाजपा के रहते उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. इसी तरह देश से राजद्रोह कानून समाप्त करने की यूपीए नेताओं के मंसूबे को भी भाजपा कार्यकर्ता पूरा होने नहीं देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




