ePaper

सबसे ज्यादा बोकारो तो सबसे कम चंदनकियारी में वोटर

Updated at : 11 Mar 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बोकारो तो सबसे कम चंदनकियारी में वोटर

धनबाद : लोकसभा चुनाव में इस बार धनबाद संसदीय क्षेत्र से 20 लाख 48 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए इस बार यहां 2539 बूथ बनाये गये हैं. धनबाद संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं. इसमें धनबाद, सिंदरी, झरिया एवं निरसा धनबाद जिला में तथा बोकारो एवं चंदनकियारी […]

विज्ञापन
धनबाद : लोकसभा चुनाव में इस बार धनबाद संसदीय क्षेत्र से 20 लाख 48 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए इस बार यहां 2539 बूथ बनाये गये हैं.
धनबाद संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं. इसमें धनबाद, सिंदरी, झरिया एवं निरसा धनबाद जिला में तथा बोकारो एवं चंदनकियारी क्षेत्र बोकारो जिला में पड़ता है. निर्वाची पदाधिकारी धनबाद के उपायुक्त होंगे. धनबाद संसदीय क्षेत्र में इस बार बूथों की संख्या बढ़ायी गयी है. मतदाताओं की सुविधा के लिए कुछ नये बूथ बनाये गये हैं. कुछ बूथों का स्थान परिवर्तन हुआ है.
कहां कितने मतदाता व बूथ
धनबाद विधानसभा क्षेेत्र में 458 बूथ पर 4,17,204 मतदाता वोट डालेंगे. झरिया के 346 बूथों पर 2,89,100 वोटर मतदान करेंगे, जबकि निरसा में 424 बूथों पर 2,99,213 तो सिंदरी के 426 बूथों पर 3,05,044 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
बोकारो में 588 बूथों पर सबसे ज्यादा 5,04,958 मतदाता हैं तो चंदनकियारी में 297 बूथों पर सबसे कम 2,32,941 वोटर हैं. कुल 2539 बूथों पर 20 लाख 48 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे. इनमें 3658 सर्विस वोटर शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola