‘कोयला की लूट में लगे हैं विधायक’

धनबाद : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने संघर्ष यात्रा के चौथे चरण में शुक्रवार को धनबाद सर्किट हाउस से रोड शो शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. रोड शो के दौरान हीरापुर अग्रसेन भवन के पास पहुंच कर श्री सोरेन ने तिलका मांझी की […]
धनबाद : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने संघर्ष यात्रा के चौथे चरण में शुक्रवार को धनबाद सर्किट हाउस से रोड शो शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने सिटी सेंटर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. रोड शो के दौरान हीरापुर अग्रसेन भवन के पास पहुंच कर श्री सोरेन ने तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उसके बाद रोड शो तेलीपाड़ा पहुंचा. तेलीपाड़ा मांझी थान व जाहेर थान में उन्होंने पूजा अर्चना की. उसके बाद बलियापुर के लिए करमाटांड़ की ओर निकल गये.
कतरास के स्टेशन रोड में आहूत सभा में श्री सोरेन ने कहा कि ‘विधायक कोयला की लूट में लगे हैं. फरियाद लेकर कोयला व्यवसायी डीसी-एसएसपी के पास जाते हैं, तो अधिकारी नौकरी का हवाला देकर चुप्पी साध लेते हैं. जिस देश का राजा व्यवसायी हो, उस देश की जनता भिखारी होकर रहेगी.’ यहां जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, पवन महतो, देबू महतो, अजमुल अंसारी, राजेंद्र प्रसाद राजा, कार्तिक महतो, रितेश अग्रवाल, धीरेन रवानी, घंटू त्रिगुनाइत, प्रवीण लाला, प्रेमा पांडे, कमालउद्दीन अंसारी, कंचन महतो, मोना महतो, विकास रवानी आदि मौजूद थे. सभा में इदरीसिया (दर्जी) फेडरेशन के मो. मोईन इदरीसी अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये. काको पेट्रोल पंप के पास श्री सोरेन का स्वागत पूर्व मंत्री मथुरा महतो ने किया. जिला सह सचिव माना पाठक ने नेतृत्व किया. मौके पर खोरठा गीतकार विनय तिवारी, दिनेश महतो, शिबू मांझी, लक्ष्मी महतो, मृत्युंजय ठाकुर, भोला तिवारी, त्रिलोचन तिवारी, सतीश केवट, जगदीश चौधरी, लालचंद महतो, विकास तिवारी, अर्जुन रजवार, अलाउद्दीन अंसारी, हलदर रवानी, निर्मल कुम्हार, दयाशंकर तिवारी आदि मौजूद थे. यात्रा के चलते थाना चौक से लेकर कतरास-राजगंज रोड, कतरास-धनबाद व कतरास-फुलारीटांड़ मार्ग पूरी तरह जाम हो गया. श्री सोरेन की सभा रेलवे मैदान में होनी थी, मगर अनुमति नहीं मिलने के कारण स्टेशन रोड में सभा करनी पड़ी. झामुमो नेता अजमुल अंसारी के नेतृत्व में बरोरा, छाताबाद सहित अन्य इलाकों से भारी संख्या में लोग जुलूस के साथ कतरास पहुंचे. उधर, डीसी रेल लाइन के आंदोलनकारियों ने श्री सोरेन को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया.
सिंदरी के नेहरू मैदान की सभा में श्री सोरेन ने कहा-‘राज्य में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है. रात की कौन कहे, दिन में अपराध हो रहे हैं. राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.’ इससे पूर्व संघर्ष यात्रा का पड़ाव बिरसा मैदान में हुआ. शहरपुरा के नायके हड़ाम महलाल हेंब्रम एवं नायके बूढ़ी ने संथाली रीति-रिवाज से श्री सोरेन का स्वागत किया. मौके पर दुर्योधन चौधरी, सुखलाल मरांडी, मन्नू आलम, मो पैगाम अली, लखीराम सोरेन, परशुराम महतो, अशोक चंद्रा, राजेंद्र हेंब्रम, सनातन टुडू, सोहन सोरेन, उदय सोरेन, तस्लीम अंसारी, लावधान हेंब्रम, सीताराम हेंब्रम, सिद्धेश्वर मांझी, मंसूर, नईम अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मुर्मू, राजेंद्र किस्कू, लक्ष्मी नारायण महतो, हरिदयाल सिंह, युद्धेश्वर सिंह, विकास दास, ईश्वर मरांडी, सूरज हेंब्रम, अजीत मल्लिक, अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे.
बलियापुर चौक पर नुक्कड़ सभा में श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड के अस्तित्व व अधिकार के लिए सत्ता छीन कर लेंगे. मौके पर दिलीप कुमार रवानी, जग्गू महतो, चंडीचरण देव, सपन बनर्जी, मदन महतो, समीर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, लक्ष्मी नारायण महतो, ईश्वर मरांडी, निर्मल रजवार, समीर रवानी, विकास कुमार दास, अब्दुल कादिर, मुक्तेश्वर साव, सुरेश कुमार, भैरव चंद्र महतो, भुवन रवानी, अरविंद मुर्मू, बादल मोदक, श्यामापद रवानी, हेमंत रवानी, हराधन महतो, हीरालाल हांसदा, अब्दुल सलाम, ईश्वर मरांडी, टार्जन हेंब्रम, शेख खातिर, एजाज अहमद, माथुर अंसारी, लखींदर मरांडी आदि मौजूद थे. इस दौरान करमाटांड़ के सुरेश कुंभकार अपने दर्जनों साथियों के साथ झामुमो में शामिल हुए. श्री सोरेन ने बिनोद धाम में बिनोद बिहारी महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित किया. बीबीएम इंटर कॉलेज-डिग्री कॉलेज के प्रधानाध्यापकों से मुलाकात कर वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित इंटर कॉलेज के अधिग्रहण पर चर्चा की. मौके पर सचिव सुरेश प्रसाद महतो, नरेश कुमार सिंह, प्रोफेसर वरुण सरकार, अरुण कुमार महतो आदि मौजूद थे. डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ बीके भट्टाचार्य मौजूद थे. श्री सोरेन ने भिखराजपुर में स्व. मोहम्मद शमीम की पत्नी जुलेखा बीबी से भेंट की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
नुनूडीह में जिला कार्यकारिणी सदस्य बंटी सिंह ने 51 किलो की माला पहनायी. जेलगोड़ा में नुक्कड़ सभा हुई. इस दौरान कुसुम देवी व पातो देवी ने उनसे अपनी समस्या सुनायी. रमेश टुडू ने झरिया के जल-संकट तथा विस्थापन की समस्या को रखा. मौके पर केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय, कालीचरण महतो, पार्षद विनय रजवार, आशीष सिन्हा, सपन बनर्जी, भरत रजवार, शंकर रजवार, नकुल रजवार, प्रमोद रजवार, प्रकाश रजवार, जेएच चोपड़ा, दिलीप रवानी, गौतम रवानी, कानन साइन, सद्दाम हुसैन, राजा अंसारी, मो शेख जाहिद, दिलवर अंसारी, महफूज आलम, तुफैल कुरैशी, सलमान, हफीज खान, रबुल हुसैन, तरुण महतो, मो अजीज, सोहेब मल्लिक आदि मौजूद थे.
डिगवाडीह डी-नोबिली मोड़ पर वरीय नेता शंकर रवानी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. मौके पर शिव कुमार यादव, शोभा देवी, भीम हांसदा, विजय तांती, भोला मिस्त्री, तपन बाउरी, किशोर रवानी, मनोज साव, बुद्धेश्वर मांझी, रवि बनर्जी, श्यामापद बाउरी, करण चंद्रवंशी, पाकीजा खातून, बालिका देवी, नूरैशा खातून, झरिलाल रवानी, निर्मल बाउरी, रामचंद्र साव, प्रदीप रवानी, प्रीतम भुईयां, टेकलाल हांसदा, डीडी महतो, बिसनु मोदी, शंभु हांसदा, सुमन हांसदा, उषा देवी, संध्या देवी, पायल कुमारी, कुंदन रवानी, राजकुमार यादव, शशि यादव आदि मौजूद थे.
सरायढेला स्थित राधा स्वामी मार्केट में श्री सोरेन ने पूर्व जिला सचिव प्रभु नाथ महतो, संस्थापक बलदेव रजवार, जादू महतो व प्रदीप सरकार की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया.
गोधर स्थित रसिक हांसदा व गोधर मोड़ स्थित नेपाल रवानी की प्रतिमा पर श्री सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर अजय रवानी, बजरंग रवानी, बिट्टू रवानी, बलराम महतो, मदन महतो, जगु महतो, भूषण महतो, करण महतो, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




