सिंदरी : एलएंडटी ने मजदूरों के लिए की सुरक्षा की मांग

सिंदरी : सिंदरी में उर्वरक संयंत्र के निर्माण में लगी लाॅसर्न एंड टुब्रो (एलएंडटी) के मजदूरों के पिटाई मामले को कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. एलएंडटी के दिल्ली ऑफिस ने हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) को पत्र लिख पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है. पत्र छह फरवरी को लिखा गया है. कंपनी […]
सिंदरी : सिंदरी में उर्वरक संयंत्र के निर्माण में लगी लाॅसर्न एंड टुब्रो (एलएंडटी) के मजदूरों के पिटाई मामले को कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. एलएंडटी के दिल्ली ऑफिस ने हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) को पत्र लिख पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है. पत्र छह फरवरी को लिखा गया है.
कंपनी का कहना है कि कार्यरत मजदूरों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी मारपीट बेहद गंभीर है. ऐसी स्थिति में यहां कार्य करना कठिन होगा. पत्र हर्ल के अपर महाप्रबंधक एमसी कर्ण को लिखा गया है, जिसमें सुरक्षा की मांग की गयी है. याद रहे कि पांच फरवरी को असामाजिक तत्वों ने कई मजदूरों की जम कर पिटाई कर दी थी.
इसमें एक की स्थिति गंभीर थी. बाइक सवार 20 हमलावरों ने बाहर के ठेका मजदूरों की पिटाई कर सिंदरी छोड़ने की धमकी दी थी. उस दिन से ये मजदूर डरे-सहमे हैं. एलएंडटी कंपनी का कहना है कि कई मजदूर कार्य पर नहीं आ रहे हैं.
- छह फरवरी को लिखे पत्र में जतायी गयी है चिंता
- 50 से भी ज्यादा मजदूर नहीं आ रहे कार्य पर
- जान-माल की सुरक्षा नजरअंदाज कर कोई काम करने को तैयार नहीं
- प्रोजेक्ट पूरा होने में संभावित देरी से हर्ल प्रबंधन भी चिंतित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




