टुंडी के माधोजोड़ा में आदिवासी महोत्सव की धूम, संथाली नृत्य पर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन

टुंडी में मना आदिवासी महोत्सव

टुंडी के माधोजोड़ा गांव में आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें संथाली नृत्य और जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। विधायक और अधिकारियों ने लिया हिस्सा।

विज्ञापन

टुंडी के ऐतिहासिक पहाड़ पर बसे गांव माधोजोड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार की सुबह आदिवासी महोत्सव आयोजित किया गया. सुबह आठ बजे ही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो गांव पहुंच गये. डीसी को भी कार्यक्रम में आना था, पर किसी कारणवश वे नहीं पहुंचे.

डीडीसी सन्नी राज, बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल कार्यक्रम में शामिल हुए. फूल-पत्तियों से आदिवासी महिलाओं के बनाये बुके देकर मुखिया इंदरलाल बासकी ने अतिथियों का स्वागत किया.

जनजातीय संस्कृति की झलक

मांदर की थाप पर संथाली नृत्य से महोत्सव का नजारा दिलकश हो गया. जनजातीय संस्कृति में निहित प्राकृतिक अनुराग, आदिवासियों की सादगी और उनका भोलापन पूरे आयोजन का प्राणतत्व था. अतिथि आयोजन की शालीनता से मुग्ध-मुदित दिखे. डीडीसी ने विधायक और अतिथियों के साथ इन संथालियों के बनाये गये व्यंजन का खूब लुत्फ उठाया.

डीडीसी को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान विधायक श्री महतो ने कहा कि प्रकृति की यही सुंदरता झारखंड की पहचान है. इसे बनाये रखना है. उन्होंने डीडीसी के साथ अनार समेत कई फलदार पोधे भी लगाये. डीडीसी को स्थानीय मुखिया ने आंगनबाड़ी, स्कूल, पुल, स्कूल की चहारदीवारी की जरूरतों समेत कई मांगों को लेकर एक ज्ञापन सोपा.

उन्होंनं मांगें पूरी करने का भरोसा दिया. कार्यक्रम का संचालन बबलेश साह ने किया. इस दौरान कई वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपे गये. साथ ही सांकेतिक तौर पर कुछ लोगों के बीच धोती-साड़ी भी वितरित की गयी.

मौके पर धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, थाना प्रभारी अकबर खान, समाज सेवी मराज खान, मदन महतो, बसंत महतो, कृष्टा उरांव, प्रखंड झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कु, बबलू सिंह, सरदार वीरू सिंह मौजूद थे.


विज्ञापन
Chandrasekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandrasekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola