हर प्रखंड में बनेगा वेस्ट टू आर्ट पार्क, तीन दिनों में भूमि चिह्नित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

स्वच्छ भारत मिशन के तहत धनबाद के सभी प्रखंडों में वेस्ट टू आर्ट पार्क बनेंगे। प्रशासन ने तीन दिनों में भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत जिले के सभी प्रखंडों में वेस्ट टू आर्ट पार्क (सैनिटेशन पार्क) का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित अंचल अधिकारियों को भूमि चिह्नित कर तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

एसी ने दिया है सीओ को पत्र

इसको लेकर एसी प्रदीप कुमार शुक्ला ने धनबाद, बलियापुर, बाघमारा, तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के सीओ को पत्र जारी किया है. पत्र के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत प्रखंड स्तर पर ऐसे स्थलों का चयन किया जाना है, जहां पूर्व से कचरे का ढेर (लीगेसी वेस्ट) जमा है या प्रखंड स्तर पर निर्णय के बाद स्थल चिह्नित किया गया है.

चयनित स्थल पर वेस्ट टू आर्ट पार्क (सैनिटेशन पार्क) का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए सीओ को भूमि की उपलब्धता एवं उपयुक्तता के आधार पर स्थल चिह्नित करने को कहा गया है. साथ ही, स्थल का नक्शा सहित विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है.

तीन दिनों के भीतर देना होगा विवरण

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भूमि चिह्नित करने के बाद तीन दिनों के अंदर प्रतिवेदन अधियाची विभाग को भेजते हुए उसकी एक प्रति जिला प्रशासन को भी उपलब्ध करानी होगी. यह कार्रवाई जिला जल एवं स्वच्छता समिति के कार्यपालक अभियंता-सह-सदस्य सचिव के पूर्व पत्र के आलोक में की जा रही है.

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जमा पुराने कचरे के उचित निस्तारण के साथ-साथ अपशिष्ट से उपयोगी एवं आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है.


विज्ञापन
Ranjit Singh Baghmara

लेखक के बारे में

By Ranjit Singh Baghmara

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola