झरिया अंचल में हर माह लगेंगे दो विशेष राजस्व शिविर, लंबित दाखिल-खारिज मामलों का होगा निपटारा
यह फोटो एआई से बनाई गई है
झरिया अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निपटारे के लिए अगस्त से दिसंबर तक हर माह दो विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
झरिया अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन और रैयतों को नामांतरण शुद्धिपत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष राजस्व शिविर लगाये जायेंगे. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के बाद झरिया अंचल कार्यालय की ओर से अगस्त से दिसंबर तक हर माह कम से कम दो शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया गया है. शिविर में दाखिल-खारिज से जुड़े आवेदनों का निष्पादन होगा.
10 अगस्त को लगेगा पहला शिविर
पहला विशेष शिविर 10 अगस्त और दूसरा 21 अगस्त को सुबह 10 से शाम चार बजे तक झरिया अंचल कार्यालय में लगेगा. रैयत यहां दाखिल-खारिज संबंधी आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं.
जारी कार्यक्रम के अनुसार आठ सितंबर और 18 सितंबर, 12 अक्तूबर और 23 अक्तूबर, छह नवंबर व 20 नवंबर और सात दिसंबर और 21 दिसंबर को शिविर लगेंगे.
उत्तराधिकार और बंटवारानामा के आधार पर भी होगा दाखिल-खारिज
शिविर में रैयतों को उत्तराधिकार और बंटवारानामा के आधार पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज कराने की सुविधा मिलेगी. सीओ ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने हल्का क्षेत्र में शिविर की व्यापक जानकारी देने का निर्देश दिया है.
साथ ही तय डेट को शिविर में मौजूद रहकर प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है. इसमें ऑनलाइन दाखिल-खारिज के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या, उत्तराधिकार और बंटवारानामा से संबंधित आवेदनों की संख्या, निष्पादित मामलों की संख्या तथा लंबित मामलों की संख्या और उसके कारण दर्ज किये जायेंगे. शिविर की रिपोर्ट अपर समाहर्ता धनबाद को भेजी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










