बाघमारा में पिछले एक साल में 68 कोयला चोरी के मामले हुए दर्ज, सभी आरोपी अज्ञात
प्रतिकात्मक फोटो
बाघमारा में अवैध कोयला खनन के खिलाफ एक साल में 68 मामले दर्ज हुए, लेकिन सभी अज्ञात लोगों पर। आरटीआई से हुआ बड़ा खुलासा।
कोयलांचल में कोयला चोरी होने का मामला किसी के लिए नया नहीं है. इस बीच बाघमारा अनुमंडल पुलिस की ओर से कोयला चोरी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर कई जानकारी सामने आई है, लेकिन एक भी मामला नामजद नहीं है. यह सभी केस अज्ञात पर हुए हैं. इसका खुलासा पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा की ओर से किए गए आरटीआइ में हुआ है.
आरटीआइ में 01.01.2025 से 30.04.2026 तक अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध की गयी कार्रवाई से संबंधित सूचना की मांग की थी. इसको लेकर बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत थाना, ओपी में किये गये केस के विवरण सामने आये हैं.
इसमें एक साल में कुल 68 मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन सभी मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए गए है. इसमें सबसे अधिक मामले कतरास व बाघमारा थाना में दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










