तिरंगे में रंगा धनबाद, राइजिंग चैरिटेबल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धनबाद में राइजिंग चैरिटेबल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक राज सिन्हा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों की गूंज ...यह नजारा था धनबाद शहर का और मौका था तिरंगा यात्रा का. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रविवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से राइजिंग चैरिटेबल ने यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद विधायक ने की अगुआई

इस तिरंगा यात्रा की अगुआई धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बाइक पर सवार हो हाथों में तिरंगा लेकर की. उनके साथ राइजिंग चैरिटेबल के सदस्य भी बाइक और अन्य वाहनों संग शामिल हुए. यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. रास्ते में लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाये.

जेन जी से लेकर जेन एक्स तक की भागीदारी

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली. तिरंगे से सजे वाहनों और देशभक्ति के नारों के बीच पूरा शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया.

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है. राइजिंग चैरिटेबल के सदस्यों ने लोगों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola