ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन का कन्वेंशन शुरू, ओपीएस की मांग
रेलवे ऑडिटोरियम धनबाद
धनबाद में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन के कन्वेंशन में पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में रेल कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन (इसीआरइयू) की ओर से रविवार को रेलवे ऑडिटोरियम स्टेशन रोड धनबाद में विशाल जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धनबाद मंडल सहित विभिन्न शाखाओं एवं उत्पादन इकाइयों से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए हैं.
जन कन्वेंशन में अपनी मांगों को लेकर रेल कर्मचारी गोलबंद होकर अपनी आवाज बुलंद की. इस दौरान केंद्र सरकार की निजीकरण नीति का विरोध, लेबर कोड को वापस लेने, आठवें वेतन आयोग को लागू करने, सातवें वेतन आयोग के आधार पर बोनस देने और नयी पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के स्थान पर बिना किसी शर्त पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी.
यूनियन नेताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार आवाज उठाता रहा है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










